सोनभद्र, अप्रैल 19 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कचन गांव निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा पुत्र चतुर्गुन विश्वकर्मा 16 अप्रैल को बीजपुर के चेतवा गांव में अपने एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बभनी के चैनपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्याम बिहारी और बीजपुर के चेतवा टोला निवासी अनिकेत पुत्र देवकुमार ने अपने अन्य अज्ञात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.