बदायूं, मार्च 6 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम फकीराबाद निवासी महेशपाल होली के दिन घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के सुखवीर, किशोरपाल, अवनीश और सर्वेश पुत्रगण मेघनाथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उनके भाई रतीभान, राजपाल व भाभी सुलेखा को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.