कौशाम्बी, मार्च 16 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के नया खोंपा गांव निवासी अबरार अहमद ने बताया कि 14 मार्च की रात वह अपने मालिक के साथ चाय पीने कस्बे के करन चौराहा गया था। वहां पर कस्बे के ही राजा तालाब मोहल्ले का छोटू मिल गया। पीड़ित का आरोप है कि छोटू ने रंजिशन उसके मालिक को गाली देना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की ही पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...