बीच बचाव करने गए सभासद के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नगर पंचायत डासना कार्यालय के गेट पर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पर सभासद के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। इस मामले में सभासद हाफिज सईदुदीन ने मसूरी थाने में नौशाद तेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रफीकाबाद कॉलोनी में रहने वाले हाफिज सईदुदीन वार्ड 12 से सभासद हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून की शाम वह अपने ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने रजा नाम के कर्मचारी के साथ नौशाद तेली मारपीट व गाली-गलौज कर रहा है। नौशाद सभासद पति है। उन्होंने दोनों पक्षों में बीच बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि तभी नौशाद ने उनके साथ ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घटना को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.