बीच-बचाव करने गए युवक से मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में एक युवक को सड़क पर हो रहे विवाद में बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजयनगर की गली नंबर-दो में रहने वाले अरविंद ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 14 जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह पत्नी को छोड़ने के लिए प्रताप विहार स्थित संघर्ष कॉलोनी गया था। इसी दौरान रास्ते में उसने कुछ युवकों को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते देखा। इस बीच उसने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.