लखीमपुरखीरी, मई 16 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ममरी में बिजली के बल्व की रोशनी को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बताते हैं कि पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार के मकान पर लगे एक बल्व की रोशनी पशुओं की तरफ जाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाइयों मिथिलेश और कल्लू के बीच रात में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। विवाद की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार के 65 वर्षीय पिता शंभू दयाल भारती मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और धक्का मुक्की से शंभू दयाल भारती गिर पड़े। गिरने से उनके नाक से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में उनकी मौत ...