सीतापुर, अप्रैल 27 -- लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा सलार गांव में पड़ोसियों के विवाद को शांत कराने पहुंचे एक बुजुर्ग पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। टांडा सालार गांव निवासी भीमसेन अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी टंकी पर नहा रहे थे, तभी पड़ोस में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। बुजुर्ग भीमसेन ने जब उन्हें समझाने और विवाद रोकने की कोशिश की, तो वहां मौजूद पवन, रामगुलाम और दयाराम उग्र हो गए। यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट ,तीन पर एफआईआर आरोपियों ने बुजुर्ग को गालियां देते हुए लात-घूसों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान बुजुर्ग के सिर में काफी चोटें...