जौनपुर, अप्रैल 20 -- रामनगर हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सोनी देवी पत्नी त्रिभुवन राजभर के अनुसार, 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी अरुण राजभर और मोनू राजभर आपस में कहासुनी कर रहे थे। विवाद बढ़ता देख वह बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- पड़ोसी से विवाद में हिंसा, महिला और बेटी से मारपीट आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में महिला के दाहिने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.