रामपुर, मार्च 5 -- बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में बीच-बचाव करने आए एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़ित सलीम पुत्र वसरुद्दीन के अनुसार, गांव की सरकारी सड़क पर लंबे समय से बोरिंग के पाइप पड़े हैं, जिस पर ग्रामीण अक्सर बैठते हैं। आरोप है गांव के ही असलम और शाहिद रंजिशन उन पाइपों पर काला तेल लगा रहे थे ताकि कोई वहां बैठ न सके। जब सलीम ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने अपने साथी फरमन अली और जीशान अली को भी बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपी धारदार हथियार और लोहे की राड लेकर सलीम के घर में घुस गए। हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और सलीम को खींचकर बरामदे में लाकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब पड़ोसी इमरान मौके पर बचाने पहुंचे, तो हमलावर...