बीच चौराहे दंपति का बवाल, रफ्तार रुकने से लगी भीड़
उन्नाव, मई 9 -- बांगरमऊ। लखनऊ मार्ग चौराहे पर गुरुवार शाम एक दंपति का सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। दोनों ने पहले आपस में बहस की, फिर मामला गाली-गलौज और हंगामे तक पहुंच गया। भीड़ तमाशा देखती रही और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। दोनों के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है।नगर के लखनऊ मार्ग चौराहे पर गुरुवार शाम टल्ली दंपति आपस में उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों काफी देर से सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- युवक और उसकी प्रेमिका को पीटा,वीडियो वायरल शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य झगड़ा समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों एक-दूसरे पर आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.