बीच चौराहे चले लाठी डंडे, मचा हड़कंप
उरई, मई 13 -- जालौन। संवाददाता देवनगर चौराहे पर अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बेकाबू हिंसा का रूप ले लिया और दो गुटों के बीच सरेआम सड़क पर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चलने लगे। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा बवाल कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुआ, फिर भी दबंगों को कानून का जरा भी खौफ नहीं दिखा। मारपीट के दौरान मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई,किस तरह बेखौफ होकर असामाजिक तत्व सरेआम उत्पात मचा रहे हैं और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और कार्रवाई का दावा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.