लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में मंगलवार को बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। संकाय कक्ष संख्या-58 में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक प्रो. बलवंत सिंह ने अनुशासन, समय की पाबंदी और निरंतर मेहनत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बीकॉम की डिग्री करियर निर्माण की मजबूत नींव है। प्रो. आशुतोष द्विवेदी ने प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रो. शिव शंकर मिश्र, डॉ. अनिकेश प्रकाश, डॉ. संजय चौहान, डॉ. इन्द्र पाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. वासिफ अली, डॉ. नेहा रैतानी, डॉ. प्रियंका मजूमदार और डॉ. अनुरंजित...