बीकॉम, बीएससी कृषि में 290 ने लिया प्रवेश
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश काउंसलिंग में दूसरे दिन बीकॉम और बीएससी कृषि पाठ्यक्रमों में कुल 290 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। मुख्य सूची से बीकॉम में 179 तथा बीएससी कृषि में 111 अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित हुआ। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 17 जुलाई को होगा। काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। तय समय में शुल्क जमा न करने पर उनका प्रवेश निरस्त कर प्रतीक्षा सूची से सीट भरी जाएगी। उप नियंत्रक (प्रवेश परीक्षा) डॉ. डीडी सिंह और प्रो. अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को बीएससी गणित और बीएससी बायो मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.