नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत बीके दत्त कॉलोनी, लोधी रोड स्थित नजफ खान मकबरे से सटे पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि पार्क को साफ-सुथरा, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक स्थल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से इसका कायाकल्प किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सिविल विभाग पार्क की ग्रिल, चारदीवारी और मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत करेगा। उद्यान विभाग घास, झाड़ियों और पेड़-पौधों के रखरखाव के साथ नए पौधे लगाएगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग नियमित सफाई और कचरा हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।इस अवसर पर चहल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पार्क में पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापक वृक्षारोपण के जरिए पार्क को...