फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। वर्कशॉप में धमाके के बाद बीके अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक झुलसे हुए लोगों को लाया जा रहा था। झुलसने वाले लोगों की संख्या का पता चलते बीके अस्पताल में बेड खाली करवा लिए गए। कुछ ही देर में यहां पर बेड फुल हो गए। इसके बाद यहां से घायलों को एस्कॉटर्स-फोर्टिज अस्पताल के लिए भेज दिया गया। करीब दो घंटे तक अस्पताल में घायलों की चीख-पुकार और एंबुलेंस के सायरनों का शोर मचा रहा। यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यहां पर एंबुलेंस,पुलिसकर्मी और टैंपो आदि में झुलसे हुए लोगों को बीके अस्पताल लाया गया था। यहां हालात को देखते हुए सिविल सर्जन जयंत आहूजा खुद व्यवस्था देखने में जुट गए। यहां भीड़भाड़ बढ़ते ही व्यवस्था बनाने के लिए अपराध शाखा, एनआईटी प्रभारी शीशपाल, एसजीएम नगर ...