फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में निर्माणाधीन मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य इकाई में डे-केयर सेंटर भी बनाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अपने शिशुओं की देखभाल को लेकर होने वाली चिंता से राहत देना है। डे-केयर सेंटर शुरू होने के बाद महिला स्टाफ अपनी ड्यूटी के दौरान ही अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ सकेंगी और समय-समय पर उनकी देखभाल भी कर सकेंगी। इसके अलावा बीके अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सुविधा से महिला कर्मचारियों को बार-बार घर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे अपने कार्यस्थल पर रहते हुए ही 15 से 20 मिनट का समय निकालकर शिशु को दूध पिला सकेंगी। इससे उनके कामकाज पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अधिक एकाग्रता के साथ अपनी ...