फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के बीके अस्पताल में अब मरीजों के उपचार के दौरान दवाओं के साथ योग को भी प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में एकीकृत स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जा सके। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय ने बीके अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत जिला आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक, योग सहायक और आयुर्वेदिक चिकित्सक अस्पतालों में मरीजों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करेंगे। विभाग का उद्देश्य मरीजों को दवाओं के साथ योग और आयुष पद्धति का लाभ पहुंचाना है, जिससे बीमारियों से जल्दी राहत मिल सके और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़े। बता दें कि बीके अस्...