फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीके अस्पताल का करीब 10 महीने बाद हार्ट सेंटर को दोबारा शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिबन काटकर हार्ट सेंटर का उद्घाटन किया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर संचालित इस सेंटर में अब मरीजों को फिर से सस्ती दरों पर हृदय संबंधी उपचार मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हार्ट सेंटर में एंजियोप्लास्टि और एंजियोग्राफी की सुविधा मात्र 52 हजार रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी, जो निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ती है। मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड दिलीप नायर ने बताया कि सोमवार से यहां ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, जबकि उसके कुछ दिनों बाद ऑपरेशन भी शुरू होंगे। इससे जिले के हजारों हृदय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.