फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद के प्रमुख सरकारी अस्पताल बीके अस्पताल की मोर्चरी में अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। यहां शव ग्रह में लगे डीप फ्रीजर खराब हो गए हैं। इससे शवों के जल्दी सड़ने और उनमें से बदबू आने की खतरा बढ़ गया है। यदि अस्पताल प्रबंधन जल्द ही इन डीप फ्रीजर को ठीक कराया तो अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल की मोर्चरी में कुल 14 डीप फ्रीजर लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से आठ डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं। फिलहाल केवल छह डीप फ्रीजर ही काम कर रहे हैं। ऐसे में अधिक संख्या में आने वाले शवों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। डीप फ्रीजर खराब होने की वजह से कर्मचारियों को शवों को सड़ने से बचाने के लिए अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई शवों को बर्फ की सिल्लियों पर रखकर सुरक्षित रखने...