फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए शुरू की गई निशुल्क डायलिसिस सुविधा मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक वर्ष पहले तक आर्थिक रूप से कमजोर किडनी रोगियों के लिए नियमित डायलिसिस कराना बड़ी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त सुविधा के बाद अब यह इलाज सभी जरूरतमंद मरीजों की पहुंच में आ गया है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 30 से 32 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। यहां पर केवल आर्थिक रूप से कमजोर ही नहीं, बल्कि संपन्न वर्ग के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मरीज निजी के बजाय सरकारी अस्पताल में मिल रही बेहतर और मुफ्त सुविधा का लाभ लेना अधिक उचित मानते हैं। डायलिसिस केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार निशुल्क डायलिसिस योजना लागू होने के बाद पिछले एक वर्ष में तीन हजार स...