लखनऊ, फरवरी 4 -- - साढ़ामऊ उपकेंद्र पर एक केंद्रीय सुविधा केंद्र बनाया जाए लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीकेटी में बिजली विभाग द्वारा लागू की गई नई 'वर्टिकल व्यवस्था' उपभोक्ताओं के लिए भारी मुसीबत बन गई है। बीकेटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस अव्यवहारिक प्रणाली के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की जनता अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि साढ़ामऊ, बीकेटी, मामपुर बाना, कठवारा और इटौंजा जैसे कई सब-स्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं को अब अपने काम कराने के लिए पुरनिया तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी और संवेदनहीनता के कारण जनता का कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला को पत्र लिखकर कहा कि साढ़ामऊ उपकेंद्र पर एक केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.