लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी थानाक्षेत्र में बीती 11 फरवरी को भैसामऊ क्रॉसिंग के पास चलती कार से बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित को जानकारी होने पर बीकेटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। भैसामऊ के श्रीप्रेम कृपा हास्पिटल निवासी आलोक मिश्रा ने बताया कि बीती 11 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह भैसामऊ क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो लोग आए और आवाज देने लगे। कहा कि गाड़ी आराम से चलाया करो। इतना कहते ही बाइक सवार चले गए। थोड़ी दूर जाकर देखा कि कार की दूसरी सीट पर रखा आलोक का मोबाइल और हैंड बैग (पर्स) गायब था। यह देखकर आलोक परेशान हो गए। जबतक वह बाइक सवारों को देखते कि बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकले। आलोक ने फौरान पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.