बीकेटी में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए
लखनऊ, जून 16 -- बीकेटी के कठवारा में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सायनारी और आरटी साइबर अकेडमी की साइबर पंचायत में अधिक संख्या में ग्रामीण जुटे। यहां पर साइबर विशेषज्ञ व अकेडमी के संस्थापक रक्षित टंडन ने ग्रामीणों को बताया कि वह अपने खाते से संबंधी गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी, पिन, सीवीवी नंबर, बैंक की डिटेल किसी को भी कतई साझा न करें। साइबर विशेषज्ञ कर्नल संजीव सहाय ने बताया कि संस्था के सहयोग से कठवारा को गोद लेकर इसे एक साइबर अपराध मुक्त गांव बनाना चाहती है। डिजिटल अरेस्ट या वीडियो कॉल से पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेलिंग करने वालों से डरे नहीं। किसी भी ठगी की रिपोर्ट बिना देरी 1930 साइबर हेल्पलाइन पर करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.