लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ,संवाददाता। बीकेटी और नगराम इलाके में चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी।मूलरूप से सीतापुर रामपुर मथुरा स्थित तेरवा मनिकापुर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वह परिवार संग रामपुर बेहड़ा में रहते हैं। बीती 15 मई को मकान में ताला बंदकर दूसरे मकान छठा मील कोटवा वटसावित्री की पूजा के लिए पूरा परिवार गया था। दूसरे दिन रात 8.30 बजे पहुंचे तो घर की खिड़की टूटी मिली। लाखों रुपये के जेवर गायब थे। वहीं, नगराम के सलेमपुर अचाका गांव निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि बीती 19 मई की रात अज्ञात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने तकिए के नीचे रखी चाबी निकालकर दरवाजे खोले और अलमारी तोड़ दी। पीड़ित के मुताबिक चोर सोने की चेन, झुमकी, हार, टप्स समेत कई जेवर, चांदी के आभूषण और 17 हजार रुपये नकद चोरी कर ले ग...