अयोध्या, फरवरी 3 -- बीकापुर, संवाददाता। अवैध नशे के खिलाफ बीकापुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने जलालपुर माफी तिराहा स्थित एक नॉनवेज आयुष ढाबा के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाराबंकी जनपद के सुबेहा हैदरगढ़ निवासी अरकम उर्फ आतिफ के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 22 ग्राम स्मैक, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा 4800 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी वर्तमान में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय में निवास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इसके दो दिन पूर्व भी कोतवाली पुलिस द्वारा इनायत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.