अयोध्या, फरवरी 21 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील सभागार बीकापुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक सख्ती का असर साफ दिखाई दिया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत दी गई। सुनवाई के दौरान एडीएम ने लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पेंडिंग प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने कहा कि शासन की मंशा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.