बीकानेर, जुलाई 1 -- राजस्थान के बीकानेर में सीआईडी क्राइम ब्रांच में तैनात एक सर्कल इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इस्पेक्टर की पहचान श्रवण बिश्नोई के तौर पर हुई है। उनका शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि CID क्राइम ब्रांच में तैनात एक सर्कल इंस्पेक्टर (CI) राजस्थान के बीकानेर जिले में अपने फ्लैट में मृत पाए गए। श्रवण बिश्नोई पुलिस कॉलोनी के एक फ्लैट में अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ रहते थे। घटना के समय बिश्नोई की पत्नी घर पर थीं, जबकि उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले उनकी पत्नी ने ही उन्हें बेहोशी की हालत में देखा था जिसके बाद उन्होंने अस्पातल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 13 साल की लड़की से गैंगरेप मामले में बड़ा ऐक्शन, 3 होटलों पर...