बीकानेर, अप्रैल 3 -- बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक अंत सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी साथ रह रही महिला की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंकने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे 9 DWD गांव के पास जंगल में 35 वर्षीय जसवीर कौर का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके कुछ ही समय बाद आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह खुद खाजूवाला थाने पहुंच गया और जुर्म कबूल कर लिया।खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव चक 9 DWD में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलि...