नई दिल्ली, मार्च 2 -- बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 8 बजे सामने आई, जब स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके शवों पर पड़ी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर मॉर्च्यूरी भिजवाया। मृतकों की पहचान रत्नी देवी नायक (19) और माया नायक (20) निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों आपस में ननद-भाभी के रिश्ते में थीं। रत्नी देवी का विवाह महज छह महीने पहले हुआ था, जिससे घटना ने परिवार और गांव में गहरा सदमा पैदा कर दिया है।प्रारंभिक जांच में घरे...