बस्ती, जुलाई 5 -- बस्ती, हिंदुस्तान टीम। बस्ती मुंडेरवा उमरी अहरा गांव निवासी नरेद्र कुमार यादव (22) अग्निवीर के जवान थे।उनकी पोस्टिंग राजस्थान के वीकानेर में थी। जवान अपने कैंप पर बैठे हुए थे कि उसी समय शनिवार को कैंप पर आतंकी हमला हो गया। इस हमले में उमरी अहरा निवासी जवान नरेन्द्र शहीद हो गये। शहीद होने की खबर शनिवार की देर छोटे भाई बृजेन्द्र के मोबाइल पर मिली। सूचना आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पटेल नगर (उमरी अहरा) निवासी रामरक्षा यादव गरीब किसान है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है, जिसमें बिटिया रूना यादव (25) सबसे बड़ी है। नरेन्द्र उससे छोटा था। सबसे छोटा ब्रिजेन्द्र है। नरेन्द्र कुमार यादव सहजनवां में अपने मामा के घर रहकर रेशमा रावत इटर कालेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिए...