बीकानेर के PBM अस्पताल में तीसरी प्रसूता की मौत, राजस्थान में 19 पहुंचा मातृ मृत्यु का आंकड़ा
बीकानेर, जुलाई 15 -- राजस्थान में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल में मंगलवार को 25 वर्षीय प्रसूता कमला मेघवाल की मौत हो गई। वह पिछले एक महीने से अधिक समय से पोस्ट-सीजेरियन (ऑपरेशन के बाद) जटिलताओं से जूझ रही थीं। इस मौत के साथ ही पिछले तीन महीनों में राजस्थान में मातृ मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने सरकारी अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण और ऑपरेशन के बाद निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कमला मेघवाल को 8 जून को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह डायबिटीज की मरीज थीं और यह उनकी तीसरी गर्भावस्था थी। डॉक्टरों के अनुसार, पहले दो बच्चों का जन्म भी सीजेरियन ऑपरेशन से हुआ था, इसलिए इस बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.