बस्ती, जुलाई 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राजस्थान के बीकानेर स्थित सेना के कैंप में शनिवार देर रात करंट की चपेट में आए बस्ती के अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव की मौत हो गई। सेना कैंप से मिली जानकारी के अनुसार शव को लेकर बस्ती रवाना हो गए हैं, जिसे सोमवार सुबह बस्ती पहुंचने की संभावना है। परिवार के कमाऊ पूत की हुई मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर (उमरी अहरा) निवासी रामरक्षा यादव खेती किसानी करते हैं। उनके तीन संतानों में नरेन्द्र कुमार यादव ने गोरखपुर जनपद के सहजनवा में अपने मामा के यहां रहकर रेशमारावत इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा प्राप्त की थी। उसके बाद गांव पर आकर गिठिनी स्थित एक निजी महाविद्यालय से स्नातक किया। फिर सेना में भर्ती की तैयारी करने लगा...