उरई, फरवरी 24 -- कोंच। राजस्थान के बीकानेर के एक गांव की तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। अमानवीय घटना की निंदा कर कोंच नगर के याज्ञिक सविता सेन समाज ने नाराज़गी जताई है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम ज्योति सिंह को सौंपा। ज्ञापन से युवा नेता भोले यागिक, आर्यन, वीरेंद्र सिंह, मोहन, मोहित, अंश, सोनू, रामकिशोर, हरिओम, आकाशदीप, शंकर, दयाल, राकेश, प्रमोद, शिवम ने मांग की है बीकानेर के एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा के साथ हुए जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और मुकदमा दर्ज हो। घटना के बाद अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित परिवार को आर्थिक या प्रशासनिक सहायत...