कौशाम्बी, जून 1 -- सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मेन स्वीच में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। परिसर में आग और धुआं भरता देख मौजूद ग्राहक व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कर्मचारियों ने बैंक में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) की मदद से आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी। कर्मचारियों ने खुद से आग पर काबू पा लिया। बाद में स्थानीय मैकेनिक को बुलाकर मेन स्वीच बदलवा दिया गया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। बैंकिंग का काम भी प्रभावित नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...