बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो ऑब्सट्रक्टिव एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीओजीएस के अध्यक्ष डॉ मीता सिन्हा ने कहा कि जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमार से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्वाईकल कैंसर की बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। कहा कि जो इस वैक्सीन को लेने के लिए पहले से एडवांड बुकिंग कराएंगी, उन्हें वैक्सीन में डिस्काउंट दिया जाएगा। मौके पर डॉ निवेदिता दत्ता, डॉ वरूना वर्मा सहित अन्य मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...