रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्टाफ आर्म्ड गार्ड्स के लिए दो-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ फील्ड महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने किया। उन्होंने आर्म्ड गार्ड्स को बैंक की प्रथम सुरक्षा पंक्ति बताते हुए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। पहले दिन प्रतिभागियों को केस स्टडी के माध्यम से सुरक्षा चुनौतियों और आधुनिक उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी दी गई। दूसरे दिन खेलगांव स्थित रेंज में शस्त्रों के साथ फायरिंग अभ्यास आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद अंचलों के सुरक्षा अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...