गुमला, जुलाई 23 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में बैंक ऑफ इंडिया शाखा की ओर से वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य खाताधारकों के लिए ऑन-द-स्पॉट री-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 खाताधारकों का री-केवाईसी तथा 100 खाताधारकों का जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा किया गया। शाखा प्रबंधक अमित विजय होरो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खाताधारकों को निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना और खातों को निष्क्रिय होने से बचाना है। उन्होंने समय पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। शिविर में आधार, पैन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही री-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर ठगी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। मौके पर महाबीर टोप्पो, मनीष गोप सहित बैंककर्मी और...