गिरडीह, दिसम्बर 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के हरिहर धाम के निकट स्थित दर्शनी मैरेज हॉल में बीओआई के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) एसोसिएशन झारखंड स्टेट की बैठक हुई। जिसमें गिरिडीह और हजारीबाग जिला के बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े सैकड़ों की संख्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट शामिल हुए। बैठक में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को सुरक्षा, सुविधा और बैंक कर्मी का दर्जा दिए जाने पर चिंतन - मंथन किया गया। बैठक के माध्यम से बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को बैंक कर्मी का दर्जा दिए जाने, बैंक की नौकरियों में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को समाहित करने व आरक्षण देने, धमकी देकर काम कराना या फिर आईडी बंद कर देने की धमकी देना बंद किए जाने की मांग की गई। मौके पर उपस्थित बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के झारखंड प्रदेश महासचिव रंजीत पांडेय ने कहा कि देशभर में 56 करोड़ जन- धन के खाते खोले गए ...