सीवान, फरवरी 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्नातक सेमेस्टर वन सीबीसीएस 2025-2029, परीक्षा 2025 का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने इस संदर्भ में सीवान समेत सारण व गोपालगंज के सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्यों को शनिवार 14 फरवरी को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पूर्व में परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 5 फरवरी से 15 फरवरी तक थी। छात्रहित को देखते हुए परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। जेपीयू के कुलपति ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा प्रपत्र व आवश्यक कागजात को कॉलेज में 20 फरवरी तक जमा कर सकेंगे। वहीं, जेपीयू के विभिन्न अंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.