बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया छह जुलाई तक
बरेली, जुलाई 5 -- राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज मीरगंज में सत्र 2026-27 के बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण छह जुलाई तक जारी चलेगा। बीए में कालेज में 920 सीटें हैं। अभी तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 525 सीटें भरी गई हैं। शेष 395 सीटें भरने को द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया की काउंसलिंग प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगी । प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने बताया प्रवेशार्थी आवश्यक मूल प्रपत्रों के साथ निर्धारित तिथि व समयानुसार महाविद्यालय प्रवेश काउंसिलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.