मुंगेर, जनवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के भोजल मंडल महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की परीक्षा देकर परीक्षा हॉल से बाहर निकलते ही एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसकी सूचना वीक्षक ने केन्द्राधीक्षक को दी। केन्द्राधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षार्थी का इलाज किया। पीड़ित परीक्षार्थी बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के महेरपुर गांव निवासी गोरेलाल मंडल का पुत्र सन्नी कुमार ने बताया कि मंगलवार को हिंदी की परीक्षा था। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही मेरी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सिर में तेज चक्कर आने लगा जिससे मैं बेहोश होकर गिर गया। वही इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र ने सिर दर्द, बदन दर्द तथा चक्कर आने की ...