गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के एक गांव की बीए की 22 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। तहरीर में मां ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी रोज की तरह गोरखपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज गई थी। लेकिन जब वह दोपहर तीन बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कॉलेज पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...