मुरादाबाद, जनवरी 30 -- बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा देने कॉलेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद कोतवाली ठाकुरद्वारा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा रोड स्थित गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री 29 जनवरी को दोपहर भगवंत सिंह इंस्टीट्यूट कॉलेज, ठाकुरद्वारा में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, परंतु छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...