बगहा, फरवरी 11 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा को डरा-धमकाकर 11 माह में 30 बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसकी जानकाी अपनी मां को दी। पंचायती में आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। सोमवार को छात्रा ने मामले में मंगलपुर कला के वार्ड-2 के सनवर आलम समेत उसके परिवार के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में सनवर आलम के अलावा उसके परिवार के इसमाइल मियां, बबिया खातून, समीर आलम, सोनी खातून, खुशी कुमारी, नसीब आलम को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिये आवेदन में छात्रा ने कहा है कि सनवर मेरे कॉलेज में पढ़ता है। उसने मुझसे जान-पहचान बढ़ाई और मेरे घर आने-जाने लगा। उसके घर आने पर मेरी मां मना करती थी, लेकिन फिर भी वह आने-जान...