बीए की छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान
महोबा, सितम्बर 6 -- खरेला, संवाददाता। छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनोंं में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के धवारी गांव निवासी बृषभान की 20 वर्षीय पुत्री रोहिणी बीए की छात्रा था। बताया जा रहा है कि रोहिणी के माता पिता महानगर में रहकर मजदूरी करते है। दो बहनों में मृतिका बड़ी थी। छोटी का नाम अंशिका बताया गया है। भाई राठ के आवासीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करता है। छात्रा दादा और दादी के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.