महोबा, नवम्बर 10 -- पनवाड़ी, संवाददाता। बीए की छात्रा महाविद्यालय से लौटकर घर नहीं पहुंची। मां ने युवक पर साथियों के साथ मिलकर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी बीए की छात्रा है। 24 अक्टूबर को बेटी महाविद्यालय शिक्षा ग्रहण करने गई और वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि संदीप राजपूत अपने भाई कुलदीप और हर्ष राजपूत की मदद से बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। अब संदीप के पिता बीरेंद्र राजपूत के द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपित संदीप राजपूत, कुलदीप राजपूत, हर्ष राजपूत पुत्रगण बीरेंद्र राजपूत के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.