गोंडा, मार्च 24 -- धानेपुर, संवाददाता। धौरहरा गांव की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में लटकता मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया जाता है कि युवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई गौरव शर्मा की ओर से मंगलवार को लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी बहन उमा शर्मा बीस साल घर पर अपने रूम में सोमवार की शाम को सोने चली गई। सुबह आवाज दिया तो नहीं उठी इस पर दराज से देखा गया तो मकान के छत में लगी कुंडी के सहारे फांसी लगा ली थी अंदर से दरवाजा बंद है। इस पर पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.