बीए एलएलबी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद ने धनबाद व बोकारो के कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स, तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्स बीसीए, बीबीए के साथ ही पांच वर्षीय बीए एलएलबी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। चांसलर पोर्टल के माध्यम से यूजी स्नातक व वोकेशनल कोर्स का ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त (शाम 5 बजे तक) तक किया जा सकता है। पहली चयन सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं 20 तक आनॅलाइन आवेदन के बाद बीए एलएलबी की पहली चयन सूची 22 अगस्त को जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीए एलएलबी में नामांकन को आज खुलेगा पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.