नोएडा, दिसम्बर 19 -- -ग्रेप फोर के तहत पाबंदी के बाद भी जिले में दौड़ रहे 486 वाहनों के चालान किए गए -बॉर्डर पर यातायात पुलिस रही मुस्तैद, नोएडा और ग्रेनो में भी चलाया गया जांच अभियान नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा से सटे दिल्ली के बॉर्डर पर शुक्रवार दूसरे दिन भी यातायात पुलिस का जांच अभियान जारी रहा। बॉर्डर से बीएस-6 से नीचे के मानक वाले 591 वाहनों को लौटा दिया गया। प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। कालिंदी कुंज, डीएनडी समेत अन्य बॉर्डर पर यातायात पुलिस मुस्तैद रही। यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच की। इसमें जो वाहन बीएस 6 मानक के नहीं थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके अलावा बिना प्रदूषण जांच दौड़ते 207 वाहनों का चालान किया गया। प्रत्येक वाहन का दस-दस हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.