पटना, मार्च 15 -- बिहार में बहुजन समाज पार्टी से अलग हुए नेताओं के गुट ने पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में नए सामाजिक एवं राजनीतिक मंच 'बहुजन शोषित संघर्ष समिति (बीएस-4)' और 'बहुजन सेना' के गठन की घोषणा की है। रविवार को महाराजा कॉम्पलेक्स स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अनिल कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को पटना में एक बड़े महाजुटान का भी निर्णय लिया गया है। इसमें राज्यभर से बहुजन समाज के लोग शामिल होंगे। मौके पर संजय मंडल, रंजन कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, अमर आजाद पासवान, सुशील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...